Kashi ka News. रोटरी क्लब डाउनटाउन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन।

रोटरी क्लब डाउनटाउन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 
वाराणसी। रोटरी क्लब डाउनटाउन एवं होटल नारायण कोठी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में गुरुधाम कॉलोनी स्थित होटल नारायण कोठी परिसर में रविवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी ब्लड डोनेशन बस के माध्यम से कार्यक्रम संपन्न हुआ। 
कार्यक्रम का शुभारंभ दक्षिणी विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी एवं ओमवीर सिंह सिंरोही एसीपी ट्रैफिक की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर गुरुधाम कॉलोनी के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिको ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान कर सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में होटल नारायण कोठी की टीम से अनुराधा जालान, संजीव खेमका, प्रीति खेमका, उपदेश त्रिपाठी, सिदेश जिंदल एवं प्रीतिका जिंदल, जान्वी गाडोदिया, कविता सोनथलीया, अरुण पांडे का विशेष योगदान रहा। रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन की ओर से प्रेसिडेट सिद्धार्थ जायसवाल, नेहा कक्कड़, आकाश कानोड़िया, तनीषा कानोड़िया, अनुज भार्गव, अमित गुजराती एवं विनय सेठिया का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी रक्तदाताओ, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।