Kashi ka News. सम्राट अशोक के जयंती पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन।

 सम्राट अशोक के जयंती पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

मिर्जापुर। बौद्ध महासभा सुष्मारगिरि (ट्रस्ट) द्वारा प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जयन्ती समारोह का आयोजन सरैया, सिकंदरपुर, चुनार स्थित विमल लान में महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगरनाथ कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि रामनरेश नरेश एवं मुख्य वक्ता शालिनी कुशवाहा थी। 

कार्यक्रम में बौद्ध महासभा के द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले सम्मान से नयन वर्मा, राजनारायण सिंह एवं अजय कुमार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अशोक महान के व्यक्तित्व और कृतित्व पर तमाम वक्ताओं ने प्रकाश डाला। तत्पश्चात कवि सम्मेलन में सुष्मारगिरि साहित्यिक मंच द्वारा साहित्यिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए "माता साबित्री बाई फुले" पुरस्कार से वरिष्ठ साहित्यकार हरिवंश सिंह बवाल (चंदौली) तथा "कुशवाहा कांत स्मृति पुरस्कार" श्रीनाथ सोनांचली (वाराणसी) को प्रदान किया गया। 

कवि सम्मेलन मे हास्य के धुरंधर युवा कवि प्रमोद कुमार निर्मल, प्रयागराज झूसी के वरिष्ठ साहित्यकार कामरेड मोहनलाल यादव तथा कवि ई. रामनरेश "नरेश" ने "बेटी पढ़ाव भैया बेटी के बचाव हो" सुनाकर खूब तालियां बटोरी। वाराणसी के कवि डॉ छोटेलाल सिंह 'मनमीत' ने सुनाया "उठो जागो भर दो हुंकार" यथार्थ विष्णु ने सुनाया "आज भी भारत सड़क पर रो रहा है। प्रद्युम्न त्रिपाठी, गोपाल कुशवाहा, अनवर अली अनवर, मधुपुर सोनभद्र के शायर राधेश्याम पाल एवं स्थानीय कवियों में राजकुमार राजन, माखन लाल झटपट, सजंय उमंग, शीतला गौरव आदि अपनी रचनाएँ पढ़ी। कार्यकम में बौद्ध महासभा के अध्यक्ष प्रियदर्शी अशोक सिंह, संरक्षक जय प्रकाश सिंह, बल्लू राम मौर्य, उपाध्यक्ष राजनारायण कुशवाहा , महामंत्री रंग बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय कुमार विमल सहित संस्था के समस्त सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता जय प्रकाश जय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में विमल उत्सव वाटिका के संचालक अजय विमल ने अतिथियों, साहित्य कारों और प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया I संचालक श्रीनाथ सोनांचली ने दिया।