समाजसेवी मनोज सिंह द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। समाजसेवी, अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह द्वारा चौकाघाट, संजय गांधी नगर कॉलोनी स्थित कार्यालय परिसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दर्जनों महिलाओं को सम्मानित किया गया। बनारसी ठंडाई तथा नाश्ते का भी सभी लोगों ने लुफ्त लिया।
इस अवसर का मुख्य रूप से रिंपी सिंह, अधिवक्ता आयुष पांडे, सौरभ श्रीवास्तव, रितेश पासी, मनोज सिन्हा, ग्रिजेश शर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, शांति सिंह, निर्मल सिंह, नीतू विश्वकर्मा, अमरावती देवी, सुनीता चौहान, रागिनी सिंह, संतोष निगम, आरती विश्वकर्मा, हरेंद्र पांडे, अमरजीत सिंह, पंकज पांडे, गोपाल जायसवाल, राकेश सोनकर, राहुल सोनकर, मनोज गुप्ता, हितेश सोनकर, रोहित विश्वकर्मा सहित सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद थे।


