Kashi ka News. . काशी व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का होली मिलन व सांस्कृतिक संध्या सम्पन्न।

 काशी व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का होली मिलन व सांस्कृतिक संध्या सम्पन्न।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। काशी व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा शनिवार को महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में होली मिलन एवं सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारम्परिक टोपी धारण किए हुए व्यापारियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की बधाई दी। 

इस मौके पर जाने-माने कवि डाँ अनिल चौबे ने अपनी हास्य रचनाओं से लोगों को खूब गुदगुदाया इसके बाद प्रख्यात गायक बिन्दुमाधव, गणेश पाठक व सरस्वती त्रिपाठी ने एक से बढ़कर एक होली गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणेश पाठक व बिन्दु माधव ने शुरुआत गणेश वन्दना ‘पथ राखो गौरी के लाल, हम तेरी शरण में आए’ से की, इसके बाद ‘बाबा भोलानाथ काशी में खेलत होली‘, ‘शिवद्वारे सब चलो गुइयां आज खेलन होली’ ब्रज मण्डल देश दिखाओ रसिया ब्रज मण्डल’, ‘चला साफ़ा-पानी गंगा में लगावल जाई-पिकनिक मनावल जाई’, ‘काशी हौ राजा बनारस हौ’, ‘दिल लेके दिलाने आ गए’, आज बिरज में होली रे रसिया’ ‘होली खेल रहे भोले भंडारी’, ‘खेले मसाने में होली दिगंबर’, 'सिर बांधे मुकुट खेले होली', ‘रंग बरसे भींगे चुनर वाली’, से समाँ बांधा। गायिका सरस्वती कृष्णमूर्ति ने ‘होलिया में उड़े रे गुलाल’, ‘मोरे कान्हा जो आए पलट के अबकी होली मैं खेलूंगी डटके’ आदि होली गीत की प्रस्तुति कर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। कलाकारों के साथ पैड व सहगायन में अनुराग मिश्रा, तबले पर सुशील पाण्डेय व की-बोर्ड पर संदीप ने संगत की। कार्यक्रम के दौरान गुलाब के फूलों की वर्षा होती रही। मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी ने दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में अध्यक्ष राकेश जैन ने स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारी समाज हमेशा सेवा, सहयोग व जन कल्याण के प्रत्येक कार्य में अपना योगदान देता है। अन्त में रविशंकर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजकुमार शर्मा ने तथा कार्यक्रम का संयोजन वैभव कपूर, रविशंकर सिंह, पवन कुमार मोदी, मदनमोहन अग्रवाल, केशरीनन्दन उपाध्याय, राजेश सोनी, मनीष जैन, गिरीश चन्द्र ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक तिलकराज कपूर, अरुण केशरी, अनिल यादव, श्रीप्रकाश पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, विजय यादव, डाँ अखिलेश सिंह, सुधीर चौरसिया, अशोक चौरसिया, निशिथ पाठक, विनोद अग्रवाल, मनोज चौरसिया, सरोज सेठ, अश्वनी शाह, पीयूष नागर, अशोक सिंह, अशोक चौरसिया, जगदीश पटेल, मनोज चौरसिया, शालिनी गोस्वामी, रश्मि साहू, शिवशंकर सिंह, सुरेंद्र तिवारी, घनश्याम गुप्ता, पन्ना लाल जयसवाल, मुन्ना मौर्या, मदन वर्मा, बबिता चन्देल, लक्ष्मी जड़वानी आदि थे।