पंद्रह दिवसीय श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी के दुसरे दिवस निकली शोभायात्रा।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति वाराणसी के तत्वाधान में 15 दिवसीय हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी के दूसरे दिन कार्यक्रम संयोजक यतींद्र कथूरिया ने आज के मुख्य अतिथि किशन कुमार जालान, भगीरथ जालान एवं सहपरिवार विमल शाह का दुपट्टा उड़ाकर समान किया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा श्री हनुमान प्रभु जी की रथ पर विराजमान प्रभु के विग्रह के समक्ष ज्योत प्रज्वलित करके हनुमान जी की आरती की है व लगभग 105 भक्तों में ध्वजा वितरण की गई एवं 11 महिला भक्तों को आरती की थाली प्रदान की गई।
यह यात्रा गुरुधाम, रविंद्रपुरी, दुर्गाकुंड त्रिदेव मंदिर होते हुए श्री संकट मोचन मंदिर तक गयी। जहां श्री हनुमान जी के चरणों में सभी भक्तो द्वारा लाल ध्वजा अर्पित किया गया। तत्पश्चात मंदिर प्रांगण मे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ व आरती हुई और सवामनी प्रसाद के रूप मे लड्डू का वितरण हुआ। कृष्ण दाधीज, अमित शर्मा द्वारा मीठे मीठे भजनों की प्रस्तुति की गई। कहते लोग इसे राम का दीवाना भजन पर भक्त मंत्र मुक्त हो गए मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम शाखा द्वारा त्रिदेव मंदिर के सामने हनुमान जी की आरती कर सभी भक्तो में जल वितरण किया गया।
इस आयोजन में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कौशल शर्मा, मंत्री कृष्ण गोपाल तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, कृष्ण कुमार काबरा, विश्वनाथ पोद्दार, राजेश गट्टानी, निधि देव अग्रवाल, रघुदेव, महेंद्र शर्मा, विवेक शर्मा, विकास अग्रवाल, राघवेंद्र शारस्वत, तारा शर्मा, संजू मैरोलिया, सपना सर्राफ, इंद्र गुनेचा, अभय अग्रवाल, प्रभात खेतान, सिद्धार्थ कपूर आदि लोग सामिल थे।


