क्षत्रिय स्वर्णकार युवक व महिला समाज का होली मिलन समारोह संपन्न।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। क्षत्रिय स्वर्णकार युवक एवं गहिला समाज वाराणसी ने पराडकर स्मृति भवन सभागार मे रविवार को हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया।सर्वप्रथम पदाधिकारीयों एवं सदस्यों के साथ-साथ सभी स्वजाति बन्धुओं ने अबीर लगाकर एवं आपस में गले मिलकर स्वागत किया।
इस मौके पर विशेष आकर्षण राधाकृष्ण के स्वरूपों द्वारा फूलों की होली एवं समाज के बच्चों द्वारा विविध रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समाज के विशिष्ट जनों ने इन बच्चों को पुरस्कृत कर, उज्जवल भविष्य की कामना की। क्षत्रिय स्वर्णकार महिला समाज की अध्यक्षा दिव्या सिंह ने महिला समाज का पुनर्गठन कर नवनिर्वाचित पक्षाधिकारीयों को शपथ ग्रहण कराया एवं सम्मान के साथ समाज में आगे आने के लिए उत्साहित किया।
समाज की अध्यक्षा ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है इसके लिए भविष्य में उन जरुरतमंद महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन देने का संकल्प लिया। इस मौके पर संस्था के जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद वर्मा, महामंत्री श्यामजी सेठ, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, महानगर अध्यक्ष सुशील सेठ, राजेश सोनी महामंत्री, महिला अध्यक्षा दिव्या सिंह, विरेन्द्र सोनी, श्याम सुन्दर सिंह, कमल कुमार सिंह, किशोर सेठ, रविशँकर सिंह, विष्णु दयाल, विष्णु सेठ, जगत सेठ, अनुज गौतम, धनश्याम सेठ (बच्चा), गनोज सर्राफ, स्वर्णकार रावि सेठ, राजेश, प्रदीप सेठ, शुभम सेठ, सुरज दयाल, बाबू सेठ, श्रवण कुमार सेठ, किशन सेठ, संदीप सेठ, अजय सेठ, संतोष क्षत्रिय आदि मौजूद थे।


