भारत विकास परिषद ने यज्ञ कर नवसंवत्सर का किया अभिनंदन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2083 के शुभ अवसर पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मातृ मंदिर कन्या गुरुकुल की आचार्या गायत्री आर्या व ब्रह्मचारिणियों के ब्रह्मत्व में सपत्नीक प्रान्तीय अध्यक्ष हरीश वालिया, प्रान्तीय निवर्तमान अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा, प्रान्तीय महासचिव सचिन अग्रवाल, निवर्तमान प्रान्तीय सचिव विष्णु सेठ व अन्य शाखाओं से उपस्थित सदस्यों के साथ विश्व के कल्याण, देश की समृद्धि व पर्यावरण संरक्षण हेतु वैदिक यज्ञ किया।
गिलट बाजार स्थित महाराणा प्रताप चौराहा को भव्य सजावट तथा दीपक जलाकर संरक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव नेतृत्व में राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् का गान हुआ। प्रान्तीय पर्यवेक्षक व सत्र 2026-27 के वित्त सचिव (कोषाध्यक्ष) विवेक तिवारी, निवर्तमान अध्यक्ष कमल सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, सोनिका गुप्ता, यशोदा बरनवाल, महिला गतिविधि सहभागिता विभा मौर्य व शाखाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, कमल कुमार सिंह द्वारा विवेक तिवारी ए्वं अन्य सदस्यों को माल्यार्पण व टीका लगाकर स्वागत किया गया और आने-जाने वाले राहगीरों में मिठाई बांटकर हिंदू नवसंवत्सर की शुभकामनायें दी गई। इस अवसर पर प्रान्तीय गतिविधि सहभागिता राकेश मौर्य, राजीव गुप्ता, अजय-किरण योगाचार्य, दीपक पटेल, नीलम पटेल आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।


