भार्गव सभा वाराणसी का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भार्गव सभा वाराणसी द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सभा की अध्यक्ष सुनीता भार्गव, संजय भार्गव एवं अनुज भार्गव ने सभी सदस्यों को टोपी पहनाकर एवं गुलाल लगाकर होली महोत्सव में उनका स्वागत किया, तत्पश्चात भार्गव समाज की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
कार्यक्रम में रति भार्गव द्वारा भावपूर्ण गणेश वंदना प्रस्तुत के बाद अध्यक्ष सुनीता भार्गव एवं सभी महिलाओं ने पारंपरिक होली गीत “वृंदावन में उड़े री गुलाल, कहियो राधा रानी से” प्रस्तुत कर वातावरण को पूरी तरह होलीमय बना दिया। शिप्रा भार्गव द्वारा रंगारंग हाउजी (तंबोला) खिलाई गई तथा आरती भार्गव द्वारा होली से संबंधित कई रोचक खेलों का आयोजन के बीच-बीच में पूछे गए प्रश्नोत्तर ने सभी सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान समारोह मे रश्मि भार्गव व गोविंद भार्गव, सुषमा भार्गव व अशोक भार्गव, नीरज भार्गव व नीता भार्गव, लता भार्गव व नरेंद्र कुमार भार्गव, मंजुला भार्गव एवं वेद भार्गव, रेनू भार्गव के साथ ही 8 मार्च को मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भार्गव महिला सभा की अध्यक्ष कनिका भार्गव तथा महिला सभा की सचिव सोनल भार्गव को भी सम्मानित किया गया। अंत में सभी सदस्यों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


