Kashi ka News. पीडित महिलाओं ने की शासन से सुरक्षा की मांग।

 पीडित महिलाओं ने की शासन से सुरक्षा की मांग।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। देवी दास चंदानी, बलराम दास चंदानी एवं संजय चंदानी का परिवार सामूहिक रूप से एक साथ एक ही आवास पर रहते हैं। 

विगत अगस्त माह से घरेलू बंटवारे को लेकर काजल चंदानी पत्नी संजय चंदानी निरंतर घर में विवाद, लड़ाई- झगड़ा, गाली-गलौज करती आ रही है। 

हम सभी लोगों को आए दिन फंसाने की योजना बनाती रहती है, झुठें आरोप- प्रत्यारोप लगाकर घर में रोज मारपीट करती रहती है। कई बार पुलिस मे शिकायत करने के बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण उसका मन बढता जा रहा है। दिनांक 9 मार्च, दिन सोमवार को उसने हमारे पति बलराम दास चंदानी को बुरी तरह के मारा पीटा और तकिया से मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की, इस काम उसके साथ उसका पति भी शामिल था। पुलिस को सूचना देने के एक दिन बाद बड़ी मुश्किल से एफआईआर दर्ज की गई है उसके खिलाफ। किसी दिन कोई बड़ी घटना होने की संभावना के भय के कारण हम सभी लोग भयाक्रांत है। अतः शासन एवं प्रशासन से मेरी मांग है कि इन दोनो से हम सभी लोगों का जान-माल की रक्षा की जाए। उक्त बातें महमूरगंज स्थित गिरिनगर, विरदोपुर कॉलोनी की रहने वाली चांदनी चंदानी, उषा चंदानी एवं भतीजी लकी चंदानी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।