होली गीतों पर झूमे रोटेरियन उडाये अबीर-गुलाल।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा द्वारा रविवार को महमूरगंज स्थित होटल बंशीवट में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने परिवार संग पारम्परिक होली गीतों का जमकर आनन्द उठाया। सर पर दुपलिया टोपी पहने सदस्यों ने अबीर लगाकर व गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान इत्र, अबीर व गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा होती रही। सभी ने ठंडई का भी लुफ्त उठाया। इस अवसर पर ‘सोल ऑफ काशी ग्रुप’ के गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत पेशकर सभी का मन मोह लिया। शुरुआत प्रख्यात गायक जय पाण्डेय कोकिल व पूजा मोदनवाल ने ओम मंगलम ओमकार मंगलम से की, इसके बाद ‘आज बिरज में होली रे रसिया’ ‘रंगी सारी गुलाबी चुनरिया’, ‘डारत लाल गुलाल’, ‘आज खेलो श्याम संग होरी, मोरे कान्हा जो आए पलट के अबकी होली मैं खेलूंगी डटके’, ‘मोपे डारो ना रंग गिरधारी’, ‘आजू सदा शिव खेलत होरी’ ‘होली खेल रहे भोले भंडारी’ ‘खेले मसाने में होली दिगंबर’ ‘कान्हा बरसाने में आय जइयो बुलाई गई राधारानी’ ‘होली खेले रघुवीरा’ ‘रंग बरसे भींगे चुनर वाली’ आदि होली गीत सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। गायक कलाकारों के साथ तबले पर पाण्डेय, पैड पर अजय कुमार व आर्गन पर पीकू दा ने संगत की।
समारोह की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष अजय कुमार एवं स्वागत अरविंद विनोद अग्रवाल ने कलाकारों का परिचय रविशंकर सिंह ने, धन्यवाद आनन्द जौहरी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव ज्ञानेश सेठ, आनन्द बर्मन, श्रवण अग्रवाल, अम्बरीश निगम, अनूप नागर, शिखा पण्ड्या, अश्वनी शाह, आलोक अरोड़ा, दिव्य गुप्ता विवेक वर्मा, प्रशांत वर्मा, राजेश सेठ, योगेश श्रीवास्तव, सचिन सिंह, पीयूष नागर, विजय अग्रवाल, गिरीश चंद्र, अनिल कुमार, पंकज कुमार सेठ सहित अनेक सदस्य शामिल थे।


