Kashi ka News. गंगा में नाँनवेज इफ्तार पार्टी मामले मे आरोपी हुए गिरफ्तार।

 गंगा में नाँनवेज इफ्तार पार्टी मामले मे आरोपी हुए गिरफ्तार।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। गंगा में नाव पर सवार होकर युवको द्वारा इफ्तार पार्टी मे नाँनवेज खाएं जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

वायरल वीडियो के आधार पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने पुलिस में शिकायत की है। रजत का आरोप है कि इफ्तार पार्टी के दौरान नाव पर सवार युवकों ने नॉनवेज खाया और उसकी हड्डियां गंगा नदी में फेंक दी, जिससे धार्मिक आस्था आहत हुई है। देश-विदेश से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और गंगा के जल से आचमन करते हैं, आस्था और भाव रखते हैं। इस तरह गंगा नदी में इफ्तार पार्टी कर बिरयानी खाना और उसके अवशेष गंगा में फेंकना निंदनीय कृत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर या कार्य किया गया है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार करके और नाव चालक का चालान करते हुए लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए, ताकि इस तरह के कृत्य दोबारा ना हो सके। 

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 298, 299, 196(1)(बी), 270, 279, 223(बी) और जल प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम 1974 की धारा 24 के तहत मुकदमा दर्ज कर चौदह लोगों को गिरफ्तार किया है।