त्रिदेव मंदिर में विग्रहों संग भक्तों ने खेली फूलों की होली
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर मे मंदिर सेवक परिवार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
बुधवार को तीनों विग्रहों की रंग बिरंगी फूलों से अलौकिक झांकी तथा मंदिर परिसर को फूलों व विद्युत झालरों से सजाया गया। समाज की महिलाएं पुरुषों बच्चों ने तीनों विग्रहों संग गुलाब पंखुड़ियों से खेली होली। प्रभु के चरणों में फूल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया और एक दूसरे को होली की बधाई दी।
भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भरत सराफ, राधे गोविंद केजरीवाल, अनूप सराफ, अनिल भावसिका, राम बूबना, सुरेश तुलस्यान, सजन सिंधी, राकेश देवड़ा, सुनील अग्रवाल प्रकाश थाणेवाल, अनिल सराफ, दिलीप बजाज, रूपेश सोथालिया ने सहयोग किया।देव, विग्रहों को ठंडई व प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया


