Kashi ka News. स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ द्वारा आबदा प्रबंधन समिति के सभापति को सौपा पत्रक।
स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ द्वारा आबदा प्रबंधन समिति के सभापति को सौपा पत्रक।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। आपदा प्रबंधन समिति के सभापति, सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश सरकार के डॉक्टर लाल जी निर्मल के वाराणसी आगमन पर उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद बाल्मीकि के नेतृत्व में एक प्रतिनिधीमंडल ने वाराणसी सर्किट हाउस में मुलाकात कर संविदा सफाई कर्मचारी के वेतन बढ़ोतरी को लेकर एक पत्रक सौपा।
प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद बाल्मीकि ने बताया कि हम लोगों वाराणसी में कार्यरत 431 संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी को लेकर, नगर निगम प्रशासन द्वारा शासन को सही तथ्यों को नही लिख कर भेजे जा रहा है। संघ द्वारा विरोध स्वरूप अनेको बार पत्रों द्बारा वास्तविक स्थिति से लिखित रूप में अवगत कराया गया। आज सभापति को समस्याओं से अवगत कराते हुए पत्रक देकर वेतन बढ़ोतरी कराने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि सभापति जी ने कहा कि मैं इस पर विचार करके कार्रवाई करूंगा।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद वाल्मीकि, वीरेंद्र कुमार एडवोकेट, श्रवण कुमार भारती, रतन कुमार, बृजेंद्र कुमार वाल्मीकि आदि लोग उपस्थित थे।


