आशीर्वाद सिंह बने स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के सूचनामंत्री।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। काशी में 1954 से काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव जी स्वर्ण रजत प्रतिमा का शोभा यात्रा निकालने वाली अग्रणी संस्था स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी का आशीर्वाद सिंह को सूचनामंत्री पुनः दायित्व सौपा गया, आयोजित पदग्रहण समारोह मे मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के संरक्षक गंगा राम, रवि सर्राफ, श्याम सुंदर सिंह, कृष्ण कुमार सेठ, सलाहकार डॉ कैलाश सिंह विकास, मुरली मनोहर सिंह, किशोर कुमार सेठ, रवि शंकर सिंह, अध्यक्ष घनश्याम सेठ बच्चा, महामंत्री राजू वर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।


