बड़ागांव पुलिस द्वारा अपहरण प्रकरण में सहयोगी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 12.3.2026 को थाना बड़ागांव पुलिस टीम द्वारा उ0नि0 विवेकानंद द्विवेदी, चौकी प्रभारी हरहुआ के नेतृत्व में ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत चौकी क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0– 085/2026, धारा 137(2)/87/352/351(2) बीएनएस में अपहृता को भगाने में सहयोग करने वाले वांछित अभियुक्त सरफराज पुत्र आबिद अली, निवासी हरहुआ डीह, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 9.3.2026 को वादी द्वारा थाना बड़ागांव में लिखित तहरीर दी गई थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को अभियुक्त वारिश हाशमी बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। वादी द्वारा अभियुक्त के परिजनों से संपर्क करने पर उनके द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त वारिश हाशमी को दिन दिनांक 9.03.2026 को गिरफ्तार कर वाराणसी कारागार में निरुद्ध कराया जा चुका है। जांच के दौरान अभियुक्त एवं अपहृता को भगाने में सहयोग करने वाले सरफराज का नाम प्रकाश में आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।


