रोटरी क्लब डाउनटाउन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। रोटरी क्लब डाउनटाउन वाराणसी द्वारा मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि रोटरी क्लब डाउनटाउन के साथ ही जिले के अन्य रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा होली के रंगारंग कार्यक्रम में सभी ने गुलाल लगाकर, फूलों की होली खेला और एक-दुसरे को होली की शुभकामना दी। कार्यक्रम मे सभी के लिए बनारसी ठंडई के साथ ही भोज की भी व्यवस्था की गई है। सभी ने उत्साह के साथ खुब जमकर नृत्य कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
समारोह मे रोटेरियन प्रशांत नागर, रोटेरियन सिद्धार्थ जायसवाल, हेमंत अग्रवाल, कौशल नागर, संजय गुजराती, नेहा कक्कड़ समेत समस्त सदस्यगण शामिल थे।


