Kashi ka News. नारी सशक्त से ही परिवार, समाज व राष्ट्र सशक्त होगा-नम्रता चौरसिया

 नारी सशक्त से ही परिवार, समाज व राष्ट्र सशक्त होगा- नम्रता चौरसिया

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

काशी। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुधवार को नीचीबाग स्थित पार्टी कार्यालय पर महिलाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि महिला दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन नारी शक्ति के सम्मान, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनके अमूल्य योगदान को नमन करने का दिन है।

उन्होंने कहा कि आज के इस पावन अवसर पर हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमेशा नारी सशक्तिकरण को राष्ट्र निर्माण का आधार माना है।मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाओं ने देश की करोड़ों बेटियों और माताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। जब नारी सशक्त होती है, तब परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त होता है। 

उन्होंने कहा कि आज हम सभी पीएम नरेंद्र मोदी के इस सोच और प्रयासों के लिए उनका हृदय से सम्मान और अभिनंदन करते हैं। उन्होंने सभी मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि नारी शक्ति हमारी संस्कृति, संस्कार और प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति है।वरिष्ठ भाजपा नेत्री निर्मला सिंह पटेल ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की भी मुख्य शक्ति है। एक माँ के रूप में वह संस्कार देती है, एक बहन के रूप में प्रेरणा देती है, और एक कर्मयोगिनी के रूप में हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय देती है। महिला सम्मान के दौरान एनजीओ द्वारा “मिलेट्स यानी श्री अन्न को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टाल भी लगाया गया था। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है कि हम अपने भोजन में मिलेट्स को फिर से शामिल करें और दुनिया को भी इसके लाभ बताएं। जब भारत मिलेट्स को अपनाएगा तो इससे किसानों की आय बढ़ेगी, कुपोषण कम होगा और एक स्वस्थ भारत का निर्माण होगा। वॉलीबॉल में नीलिमा मिश्रा, हॉकी में प्रिया सिंह और स्वधा, शूटिंग में प्रियंका पटेल, एथलीट नीलू मिश्रा, बास्केटबॉल में विभव सिंह, महिला मोर्चा की बहनों का निःशुल्क कोर्ट में सहयोग करने के लिए एडवोकेट तरुणा चतुर्वेदी, एडवोकेट सुनीता जी, एडवोकेट अन्नपूर्णा, स्वच्छता कर्मी जानकी व सुनीता। सम्मान समारोह की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल तथा संचालन महामंत्री प्रज्ञा पांडेय व धन्यवाद प्रकाश पूजा सिंह ने दी। इस दौरान मुख्य रूप से सुरेखा सिंह, पूजा दीक्षित, विभव सिंह, डॉ गीता शास्त्री, मंजू सिंह, आरती पाठक, साधना सिंह, प्रीति पुरोहित, उषा सिंह, अंबिका श्रीवास्तव, दीपशिखा, पूनम जायसवाल, पार्षद कनकलता मिश्रा, सुषमा शर्मा, सीमा यादव, उषा अग्रहरि सहित सैंकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।