जेएसके के होली मिलन समारोह में शामिल हुए जूनियर अमिताभ बच्चन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक धार्मिक एवं व्यवसायिक संगठन जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा रविवार को मोतीझील महमूरगंज में जेएसके होली का रंग स्टार शशिकांत पेडवाल डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन के संग रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पियूष मोंगिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन रहे। इस अवसर पर डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन शशिकांत पेडवाल ने होली माहौल को पूरी तरह से जेएस के परिवार के सदस्यों के साथ अमिताभ बच्चन के डायलाग, गीतों के साथ डांस पर समा बांधा।
इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा, ढोल नगाड़ों, के साथ संगीत के साथ साथ डांस का आनंद लेते हुए आपस में अबीर गुलाल लगाकर समाज के लोगों के बीच आपसी प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया । इस अवसर पर जेएसके फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने फाउंडेशन की ओर से महिला दिवस की पूर्व संध्या पर के महानायक डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन द्वारा काशी वीरांगना सम्मान कार्यक्रम के अन्तर्गत लगभग 250 काशी की विरांगनाओं को प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया।रविवार को सुबह बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन के उपरांत जूनियर अमिताभ बच्चन ने चौक स्थित साड़ी घर पर प्रेस वार्ता कर अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर जेएसके डॉ ए के कौशिक, किरन कौंशिक, अरविंद जैन, ब्रजेश लोड, रमेश सेठ, राकेश राजपूत, प्रदीप मल्होत्रा, राकेश अग्रवाल, मुन्ना, प्रदीप उपाध्याय, विकास शुक्ला, दिव्या अग्रवाल, स्वेता गुप्ता, आकांक्षा आलोक मिश्रा, अनिल जायसवाल, राजीव गुप्ता आदि बडी संख्या में जेएसके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


