श्रृंगेरी मठ में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा का होली मिलन समारोह संपन्न।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा महमूरगंज स्थित श्रृंगेरी मठ में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर अशोक कुमार तिवारी ने होली की बधाई देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज का संगठित होना समय की मांग है, अलग अलग भागो में बटे विप्र समाज को एक मंच पर आना चाहिए। कार्यक्रम को मणिशंकर पांडेय, सतीश चंद्र दिवेदी, सचिन सनातनी, वीणा अग्निहोत्री ने संबोधित किया।
प्रसिद्ध लोक गीत गायकों ने 'खेले मसाने में होली एवं रंगरसियों खेले फाग, लाल गुलाल के बादल छाए रंग की करे फुहार सें उपस्थित लोगों को झुमने के लिए मजबुर कर दिया। संचालन राकेश शुक्ला, अध्यक्षता पंडित पारसनाथ उपाध्याय, संचालन साकेत द्विवेदी व धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय महामंत्री चल्ला सुब्बा राव ने किया। कार्यक्रम में अन्नपुर्णा प्रसाद, शिवदत्त द्विवेदी, संतोष सोलापुरकर, शाश्वत उपाध्याय, डॉ रचना दुबे, शैलेंद्र उपाध्याय आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।


