Kashi ka News. वाराणसी मे एमवाईके कंपनी का भव्य डीलर मीट का आयोजन।

 वाराणसी मे एमवाईके लैटिक्रेट का भव्य डीलर मीट का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 24 मार्च 2026 को वाराणसी के सिगरा स्थित होटल कैस्टिलो के सभागार में मंगलवार को भारत की प्रसिद्ध कंपनी एमवाईके लैटिक्रेट (टाइल्स एडसिव) का भव्य डीलर मीट का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहित नागपाल (जीएम मार्केटिंग) द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ। आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी एवं आस-पास के जिलों से आए डीलरों को कंपनी द्वारा टाइल्स कांट्रैक्टर को दिए गए स्कीम 2025/26 के सुपर स्टार कांट्रेक्टर स्कीम के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार बुलेट मोटरसाइकिल, द्बितीय वाकु इंटरनेशनल ट्रिप एवं वाशिंग मशीन, फ्रिज, सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सभी विजेता डीलरों को मुख्य अतिथि ने शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने और यादगार बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य रूप से अतिथि रोहित नागपाल जी एम मार्केटिंग, प्रशांत चौधरी आर एम), अमित अरोड़ा, अनुज गुप्ता, रोहित दुबे, अनुज यादव, रजत तिवारी, सौरभ सहित कंपनी के सैकडों डीलर्स उपस्थित थे।