Kashi ka News. अजय राय ने होली पर शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद।

 अजय राय ने होली पर शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। होली के पावन एवं पवित्र अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेसजनों संग श्री विद्यामठ पहुँचकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किए। प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेसजनों ने शंकराचार्य के चरणों में गुलाब की पंखुड़ियाँ अर्पित कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और देश, प्रदेश तथा समाज के कल्याण की कामना की। उन्होंने स्वामी का आशीर्वाद लेते हुए सनातन धर्म की परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए संत समाज की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। 

इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि संत समाज सदैव से समाज को सही दिशा देने का कार्य करता आया है। सनातन धर्म की परंपराओं, आस्था और धार्मिक मूल्यों को सुरक्षित रखने में जगद्गुरु शंकराचार्य जैसे महान संतों का मार्गदर्शन पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। शंकराचार्य द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन और उनके द्वारा उठाए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक मुद्दों का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। यदि धर्म, संस्कृति और संत समाज के सम्मान को ठेस पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा तो कांग्रेस पार्टी उसका पुरजोर विरोध करेगी कांग्रेस पार्टी हमेशा से भारत की गंगा-जमुनी तहजीब, धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और सभी धर्मों के सम्मान की पक्षधर रही है। संत समाज की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र और भारतीय परंपराओं के खिलाफ है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। होली का पर्व प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव को भूलकर एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम और एकता की भावना और अधिक मजबूत हो।

उक्त मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, प्रमोद पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, चंचल शर्मा, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, सुनील श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह, राजीव गौतम, संतोष चौरसिया, सुनील राय, घनश्याम सिंह, अजय सिंह, मनोज वर्मा, विपिन पाल, सदानंद, नित्यानंद, आशिष तिवारी, शशि सोनकर समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।