Kashi ka News. वरिष्ठ नाट्यकार-रंगकर्मी एवं निर्देशक "बनारस -रत्न" मोतीलाल गुप्ता का निधन।

 वरिष्ठ नाट्यकार-रंगकर्मी एवं निर्देशक "बनारस -रत्न" मोतीलाल गुप्ता का निधन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। शहर के वरिष्ठ नाट्यकार-रंगकर्मी, निर्देशक एवं गोकुल आर्ट के संस्थापक सदस्य मोतीलाल गुप्ता का 5 मार्च को निधन हो गया। अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ गोकुल आर्ट्स के अध्यक्ष एवं भारत की प्रमुख गैर- सरकारी गुप्तचर एजेंसी सीपीआईबी के सचिव डॉ शिव सुंदर गांगुली की उपस्थिति में उनके भतीजे उत्तम द्वारा किया गया।

मोतीलाल गुप्ता गोकुल आर्ट्स में कार्यक्रम अधिशासी के पद पर रहते हुए उन्होंने 27 वर्षों तक अखिल भारतीय हिंदी लघु नाटक प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। प्रसिद्ध नाट्य संस्था प्रेरणा कला मंच के नाट्य प्रशिक्षक तथा नाट्यकार व नाट्य निर्देशक के साथ उन्होंने मुंशी प्रेमचंद की दर्जनों कहानियों को नाट्य रूप में रूपांतरित किया एवं अपने निर्देशन में इसकी सशक्त प्रस्तुति भी करायी। स्व.गुप्ता ने 11 कलाकारों के साथ नाट्य अनुष्ठान का आयोजन वर्ष 2009 में नागरी नाटक मंडली में उन्होंने 37 नाटकों का 34 घण्टे नॉन स्टॉप मंचन करके गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया। स्व मोतीलाल गुप्ता को भारत सुरक्षा परिषद द्वारा बनारस-रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

भारत सुरक्षा परिषद एवं सीपीआईबी की तरफ से डॉ अरविंद गाँधी, राकेश कुमार गुप्ता, डॉ जितेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ वी पी सिंह, डॉ सुल्तान खान, डॉ जमींरुल इस्लाम, ई. मोईनुद्दीन अहमद, बनारस बार के पूर्व महामंत्री तारक नाथ गांगुली एडवोकेट, उपाध्यक्ष शशि वर्मा एडवोकेट ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।