शंकराचार्य नरेंद्रानंद के कार का शीशा तोड़कर सामान चोरी।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। राजातालाब स्थित सब्जी मंडी के पास गुरुवार को पेट्रोल पंप पर खड़े किए गए शंकराचार्य के चार पहिया वाहन से चोरों ने महत्वपूर्ण सामान चोरी कर लिया गया।
इस संबंध में राजातालाब थाने पर शंकराचार्य द्वारा चोरी होने की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर में बताया गया है कि चोरों ने 15 हजार नगद, एक चांदी का गिलास, पोस्ट ऑफिस का फिक्स डिपाजिट एवं 15 पीस रुद्राक्ष की माला, चाबी का गुच्छा निकाल लिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ा करके बगल में सब्जी मंडी में सब्जी की खरीदारी के लिए गए थे वापस लौटने पर देखा की गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और बैग गायब था। इस घटना से सुमेरू पीठ के शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज आहत दिखे।


