व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम मिश्रा के असामयिक निधन से व्यापार जगत में शोक की लहर।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति वाराणसी के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय अध्यक्ष प्रेम मिश्रा का आज हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। व्यापारी में नेट सुरेश तुलस्यान ने कहा कि वह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे व्यापार समाज के एक मजबूत स्तंभ का टूट जाना है। उन्होंने अपने जीवन का हर पल व्यापारियों के हक, सम्मान और अधिकार की लड़ाई के लिए समर्पित किया, उनका सरल स्वभाव, संघर्षशील नेतृत्व और व्यापारियों के प्रति समर्पण हम सभी के दिलों में हमेशा जीवित रहेगा।
आज पूरा व्यापारी समाज स्वयं को असहाय और शोकाकुल महसूस कर रहा है। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। वह हर समाज के कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते थे, वे गरीबों के मसीहा कहे जाते थे, गरीबों के दुख सुख में हमेशा खड़े रहते थे। वाराणसी के सभी केंद्रीय व्यापार मंडलों (महानगर उद्योग व्यापार समिति, काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नगर उद्योग व्यापार मंडल, वाराणसी व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत) एवं उद्योग जगत (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज, रामनगर इंडस्ट्रियल स्टेट ) के सभी पदाधिकारियों ने इसे एक अविस्मरणीय क्षति बताते हुए अपने संयुक्त बयान में निर्णय लेते हुए कहा कि कल, दिनांक 14 मार्च, दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
प्रेम मिश्रा संगीतकार घराने में जन्मे अपने चार भाइयो में तीसरे नंबर पर थे, अपने पीछे दो बेटा और दो पोता और एक पोती के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही उनके घर पर उनके पार्थिव शरीर को देखने के लिए लोगो का ताता लगा रहा। जिसमे मुख्य रूप से मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, आर के चौधरी, श्रीनारायण खेमका, अशोक जायसवाल, डा अंजनी मिश्रा, रजनीश कन्नौजिया, सुरेश तुलस्यान, सोमनाथ विश्वकर्मा, दीपक वासवानी, उमाशंकर अग्रवाल, दीपक बजाज, अजीत सिंह बग्गा, आर सी जैन, राकेश जैन, रविशँकर सिंह, राजेश भाटिया, वेद प्रकाश अग्रवाल, दीपक जायसवाल, राजन जायसवाल, सुजीत गुप्ता, मनीष गुप्ता, राधे गोविंद केजरीवाल, नीरज पारिख, सतीश चौबे, हृदय गुप्ता, संजीव सिंह बिल्लू, राजेश त्रिवेदी, प्रतीक गुप्ता, गौरव जायसवाल आदि हजारों उद्योगी एवं व्यापारीगण रहे। मणिकर्णिका घाट पर मुखाग्नि उनके छोटे बेटे शैलेश मिश्रा ने दी। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कल दिन में 11 बजे, सरोजा पैलेस, पिपलानी कटरा में शोक सभा का आयोजन किया गया है। शव यात्रा में वाराणसी के हजारों की संख्या में उद्योगी एवं व्यापारी एवं जन प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


