Kashi ka News. चैत्र नवरात्र मे देवस्थलों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान।

 चैत्र नवरात्र मे देवस्थलों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। चैत्र नवरात्र पवित्र माह के पावन दिनों में फूलपुर बाजार के देव स्थलों, मंदिरों मे प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर, चौरा माता मंदिर, गायत्री माता मंदिर पर स्वच्छता देवदूतों और समाजसेवी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

समाजसेवी राजकुमार गुप्ता राजू ने बताया कि चैत्र नवरात्र में क्षेत्र के सभी देव स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता और पवित्रता अपनाने का संदेश के साथ ही दर्शनार्थियों को भी पूजा पाठ में सुगमता होगी है। 

अभियान में मुख्य रूप से समाजसेवी राजकुमार गुप्ता राजू, रामदयाल, दिनेश कुमार, प्रमोद मिश्रा, पिंटू कनौजिया, भरत जायसवाल आदि रहे।