Kashi ka News. शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन।

 शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन। 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए रोटरी क्लब ब्लड डोनर, बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल एवं श्री संत गणिनाथ मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मुकिमगंज स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में एक भव्य एवं व्यापक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। 

इस जनहितकारी पहल में शहर के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए 300 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। कैंप मे 150 मरीजों की बोनमैरो डेंसिटी जांच, 50 मरीजों का कान, नाक एवं गला (ईएनटी) परीक्षण तथा 100 मरीजों की नेत्र जांच की गई। मरीजों को न केवल विशेषज्ञ परामर्श मिला बल्कि आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव एवं जागरूकता भी प्रदान की गई, जिससे आमजन में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़े। इस अवसर पर सतकृति हॉस्पिटल से डॉ अभिनीत जैन, डॉ यश दुबे, डॉ जान्हवी गुप्ता, डॉ ललित यादव, डॉ अंकित गुप्ता, डॉ सुजल गुप्ता, आर जे शंकरा हॉस्पिटल से डॉ अनुराधा सिंह, डॉ राजा सिंह, डॉ सुजीत निषाद, डॉ मुस्कान संकित तथा बीएचयू से डॉ रोहित गुप्ता उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब ब्लड डोनर के राजेश गुप्ता, अभिमन्यु वर्मा, विशाल गुप्ता, रूपेश गुप्ता तथा संजय कुमार गुप्ता, संतोष कुमार विश्वकर्मा, सुरेंद्र गुप्ता (मुनमुन), विनय गुप्ता, नेहाल तिवारी, पीयूष पांडे, आशीष गुप्ता, जितेन्द्र जायसवाल, रवि कन्नौजिया, राहुल प्रजापति, विशाल उपाध्याय, राहुल गुप्ता, बालेंद्र गुप्ता, प्रवीण वर्मा, राकेश यादव एवं मंदिर कमेटी के भोला नाथ, मनोज कुमार गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता, इंदल साव, कैलाश नाथ, दिलीप गुप्ता (दादू), सुरेंद्र गुप्ता (मुनमुन), दीपक गुप्ता (वकील), लोकेश शाह तथा बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल के रंजीत गुप्ता, आलोक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, विनय गुप्ता, विशाल गुप्ता, राजेश गुप्ता एवं शैलेन्द्र बाबू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।