Kashi ka News. फूलपुर व्यापार मण्डल का होली मिलन समारोह मे उडे गुलाल।

 फूलपुर व्यापार मण्डल का होली मिलन समारोह मे उडे गुलाल।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। व्यापार मण्डल फूलपुर के तत्वाधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि शिव कुमार गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, फूलपुर थाना प्रभारी अतुल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र गुप्ता प्रदेश महामंत्री रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी राजकुमार गुप्ता राजू, संजय कनौजिया द्वारा किया गया।

 फूलपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि सभी व्यापारी बंधु समारोह मे डांस करते हुए अबीर-गुलाल लगाकर और गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामना दी। समारोह भारत टीम टी 20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के साथ राष्ट्रगान और भक्तिगीत के साथ समापन हुआ। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुन्ना चौरसिया संरक्षक व्यापार मंडल, जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, मनोज पटेल, भरत जायसवाल, भानू सेठ, सोनू सेठ, डब्लू सेठ, विकी गोंड, संजय कनौजिया समेत सैकडों व्यापारी बंधू उपस्थित थे।