Kashi ka News. लीलाधर संग खेली फूलों की होली

लीलाधर संग खेली फूलों की होली

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। श्री श्याम मंडल की ओर से लक्सा स्थित श्याम मंदिर में होली पर बुधवार को समाज की महिलाएं पुरुष बच्चे प्रभु संग गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली। श्याम प्रभु की गुलाब का फूल, चमेली गेंदा व रजनीगंधा मालाओं अनेक रंग बिरंगे फूलों से अलौकिक झांकी सजाई गई। 

मंदिर परिसर को भी रंग बिरंगे फूलों से पत्तियों से बिजली के झालरों से सजाया गया। भक्तों ने प्रभु के चरणों में पुष्प चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। सायंकाल 5 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन 'रंग मत डालै रे सांवरिया म्हारो गुजर मारै रे, तुम झोली भर लो भक्तों रंग और गुलाल से होली की ऋतु आई रे, होली खेले पिये भंग प्याला शिव बम बम होली खेले भोले बाबा , राजेश तुलस्यान, चंदन तोदी, श्याम सुंदर गाड़ोदिया, पंकज तोदी, संदीप शर्मा कानू, अशोक कानोड़िया, प्रवीण माखरिया, सुरेश तुलस्यान ढोल ढप्प की थाप पर नाचते हुए महिलाएं पुरुष बच्चे एक दूसरे पर गुलाब की पंखुड़ियां से होली खेलते रहे। 

मंदिर से प्रसाद स्वरूप खजाना एवं बाबा को चढ़े हुए निशान भी भक्तों में वितरण किए गए। 11 मन गुलाब के फूलों से श्याम प्रभु के संग होली खेली गई। प्रभु को ठंडाई का भोग लगा भक्तों में वितरण हुआ चाट का भी लोगों ने आनंद उठाया रात्रि में मंदिर के पुजारी संजय ने प्रभु की उतारी आरती। संयोजन में कार्यक्रम संयोजक सुनील धानुका, रामस्वरूप अग्रवाल, संस्था के अध्यक्ष दीपक तोदी, मंत्री पवन कुमार अग्रवाल, अजय खेमका, सुरेश तुलस्यान, मदन मोहन पोद्दार, बैजनाथ भालोटिया, राजेश तुलस्यान, विजय अग्रवाल, सुशील गाड़ोदिया, गोपाल अग्रवाल, शुभम तोदी, उमेश जोगाई, अक्षत तुलस्यान आदि लोग रहे।