Kashi ka News. महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा होली-ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन।

 महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा होली-ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। ‘‘गंगा–जमुनी साझा विरासत’’ की परंपरा को मजबूत करने के उद्देश्य से महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी के तत्वावधान में सोमवार को होली–ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन खजुरी स्थित रोहित दुबे (महानगर महासचिव) के आवासीय परिसर पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, संयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी तथा संचालन एवं स्वागत महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद दिवस के अवसर पर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। तथा सभी ने एक-दूसरे को होली और ईद की बधाई देते हुए अंगवस्त्र (बनारसी दुपट्टा) भेंटकर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया और लोगों ने एक-दूसरे को गुलाब की पंखुड़ियां होली और मिठाई खिलाकर तथा बनारसी कचौड़ी, जलेबी और सेवई का लुत्फ उठाते हुए पर्व की खुशियां साझा की।

कार्यक्रम मे अजय राय ने कहा कि काशी की पहचान उसकी विविधता और साझा संस्कृति से है। होली और ईद जैसे पर्व समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। “गंगा-जमुनी तहज़ीब काशी की आत्मा है। यहां सदियों से सभी धर्म और समुदाय प्रेम, भाईचारे और सम्मान के साथ रहते आए हैं। आज देश में नफरत की राजनीति करने वालों को यह समझना चाहिए कि भारत की ताकत उसकी एकता और सामाजिक सद्भाव में है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक समरसता, भाईचारे और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इस दिशा में काम करती रहेगी। राघवेंद्र चौबे ने कहा कि होली-ईद मिलन समारोह का उद्देश्य समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी विश्वास को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि वाराणसी की धरती हमेशा से गंगा-जमुनी संस्कृति की मिसाल रही है। आज के दौर में समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की सबसे ज्यादा जरूरत है। ऐसे कार्यक्रम लोगों को एक मंच पर लाकर प्रेम और एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, सतीश चौबे, अनिल श्रीवास्तव, प्रजानाथ शर्मा, फसाहत हुसैन बाबू, डॉ राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, वकील अंसारी, अरुण सोनी, मयंक चौबे, गुलशन अली, हसन मेहदी कब्बन समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।