Kashi ka News. कवि इं0 राम नरेश 'नरेश' हुए "धुरंधर विशिष्ट सम्मान" से सम्मानित।

 कवि इं0 राम नरेश 'नरेश' हुए "धुरंधर विशिष्ट सम्मान" से सम्मानित।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। मूर्ख दिवस की पूर्व संध्या पर अस्सी घाट स्थित वसुधैव कुटुम्बकम के बैनर तले धुरंधर हास्य महोत्सव का आयोजन किया गया। अगड़म बगड़म करतूतो से भरपूर इस वार्षिक हास्य महोत्सव का उद्घाटन इस वर्ष पम्प (ट्रंप) को तेल लगाकर किया गया। 

कार्यक्रम में कवियों को उपहार में काशी के सुप्रसिद्ध अंडरगारमेंट कंपनी (यूजीसी) का लंगोटा, हारमुज से आए विशेष तेल की शीशी मुंह बंद रखने के लिए, ताला और महंगाई तथा बेरोजगारी से युद्ध से निपटने के लिए लोटा बम, कटोरा बम, थरिया बम के साथ विभिन्न अगडम -बगडम उपहार दिए गए। छात्रा प्रिंसी द्वारा गणेश वंदना तथा सुप्रसिद्ध कठपुतली कलाकार मिथलेश दुबे द्वारा सामाजिक विसंगड़ियों पर आधारित कठपुतली नृत्य प्रस्तुत की गई। सहसंयोजक एडवो रुद्रनाथ त्रिपाठी पुंज द्वारा तेलाष्टक का पाठ किया गया। 

नव संम्वत्सर का स्वागत कवियों द्वारा सामूहिक पिपरी वादन के बाद कवियों को हास्य चश्मा पहनाया गया। कार्यक्रम में हास्य कवि दिनेश देहाती को पं धर्मशील चतुर्वेदी स्मृति धुरंधर हास्य सम्मान, पं हरिराम त्रिवेदी को स्मृति लोक सम्मान, पं चंद्रशेखर मिश्र को ओज सम्मान, पं श्रीकृष्ण तिवारी स्मृति गीत सम्मान तथा इंजीनियर रामनरेश 'नरेश' को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में डॉ जयंत शाह (उत्तराखंड), कृष्णकांत कामिल (प्रयागराज), बद्री विशाल, डॉ धर्म प्रकाश मिश्रा, लक्ष्मीकांत निर्भीक, इंजीनियर रामनरेश नरेश आदि कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को लोटपोट कर दिया। महोत्सव के मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बबलू, मेयर अशोक तिवारी, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडे, बनारस बार के अध्यक्ष विनोद शुक्ला एडवोकेट रहे। मंच संचालन संयोजक हास्य कवि नागेश शांडिल्य तथा धन्यवाद ज्ञापन जनार्दन शांडिल्य द्वारा किया गया।