Kashi ka News. 24 में से जिला कैरम समर लीग का होगा आयोजन।

 24 मई से जिला कैरम समर लीग का होगा आयोजन।

 रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष कराई जाने वाली जिला कैरम समर लीग इस बार आगामी 24 मई से प्रारंभ होकर 4 जून तक इंग्लिशयालाइन स्थित श्रीमती चंद्र त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में खेली जाएगी, जिसमें सीनियर पुरुष और महिला वर्ग के एकल, युगल और मिश्रित युगल के मैचेज भी संपन्न कराए जाएंगे।

प्रतियोगिता प्रतिदिन सांय 6 बजे से रात 9 बजे के बीच खेली जाएगी। वाराणसी कैरम एसोसिएशन की ओर से बताया गया है कि इसी प्रतियोगिता के आधार पर एसोसिएशन के खिलाड़ियों की नई रैंकिंग की शुरुआत भी होगी। प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 मई होगी। 


उक्त निर्णय आज इंग्लिश या लाइन स्थित वाराणसी कैरम एसोसिएशन की एक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के महासचिव बैजनाथ सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से रमेश वर्मा, अश्विनी चक्रवाल, विनोद यादव, शिवदयाल यादव, कृष्णा दयाल यादव, रवी आर्या, श्रीप्रसाद सोनी, हरियाली सिंह अंजली गुप्ता हर्षित केसरी आदि लोग उपस्थित रहे ।