28 अप्रैल को पीएम मोदी का दो दिवसीय काशी दौरा, करेगें ऐतिहासिक रोड शो।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। पीएम अब तक सबसे बड़ा रोड-शो भी करेंगे, जो बीएलडब्ल्यू से शुरू होकर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में समाप्त होगा। इसे सफल बनाने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। रोड शो का रोड मैप भी बनाया गया है। प्रधानमंत्री के इस रोड शो में पांच जगह स्वागत पॉइंट की जिम्मेदारी महिलाओं को देने की योजना है।
रोड शो दूसरे दिन 29 अप्रैल सुबह 8 बजे के बाद बीएलडब्ल्यू से शुरू होने की संभावना है। यह रोड शो 14 किलोमीटर लंबा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। जो काशी में अब तक का सबसे लंबा रोड शो होने जा रहाहे है। इसे लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक भी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के पहले दिन मंगलवार, 28 अप्रैल को शाम 4 बजे के बाद वाराणसी पहुंचेंगे। यहां वो बरेका ग्राउंड में 40 हजार महिलाओं से संवाद करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम बरेका गेस्ट हॉउस में करेंगे। महिला संवाद के लिए महिला पदाधिकारी लगातार बैठकें कर रहीं हैं। पूरे वाराणसी जिले से महिलाओं को लाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी गई है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री 29 अप्रैल को सुबह 8 बजे के बाद बीएलडब्ल्यू से निकलकर लहरतारा होते हुए पुलिस लाइन तक रोड शो करेगें, फिर वहां से चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन होते हुए विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे।


