आर पी रस्तोगी इंटर कॉलेज में अंकपत्र वितरण समारोह का आयोजन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। कोतवालपुरा, बांस फाटक स्थित आर पी रस्तोगी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा अंकपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित कर समस्त छात्रों मे अंकपत्र वितरित किया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक अच्छा एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उन्हें समझते हुए प्रोत्साहित करें।
सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र में अपार क्षमता निहित है, आवश्यकता है उसे पहचान कर सही दिशा में आगे बढ़ाने की। उन्हें जीवन में निरंतर प्रगति करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्रों के अभिभावक गण उपस्थित थे


