Kashi ka News. भारत विकास परिषद का प्रथम सत्र गौसेवा से हुआ आरम्भ।

 भारत विकास परिषद का प्रथम सत्र गौसेवा से हुआ आरम्भ।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा का बुधवार को औपचारिक रूप से प्रारम्भ सत्र 26-27 को प्रथम सेवा कार्य गो-सेवा के कार्यक्रम संयोजक (निवर्तमान सहकोषाध्यक्ष) सुनील अग्रहरि, प्रान्तीय महासचिव सचिन अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, विष्णु दयाल सेठ, यशोदा बरनवाल व अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल के उपस्थिति में गो-सेवा का कार्य हुआ । 

जिसमें अंजना सिंह व उषा सिंह का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने गो-सेवा हेतु प्रातः से ही मेहनत करके गऊमाता के लिए रोटियाँ सेंककर उपलब्ध कराईं । इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से गौमाता के लिए केला, खीरा, गुड़, चना व रोटी का सहयोग सदस्यों द्वारा प्राप्त हुआ। सेवा कार्य दुर्गाकुंड स्थित (निकट गुरुधाम चौराहे) मणि मंदिर में के समीप हुआ।