महानगर युवा कांग्रेस की नवगठित कमेटी का सम्मान समारोह।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। महानगर युवा कांग्रेस वाराणसी की नवगठित कमेटी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक एवं सम्मान समारोह गुरूवार को मैदागिन स्थित राजीव भवन पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस रोशनी जायसवाल उपस्थित रहीं। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्री राघवेंद्र चौबे, संयोजन महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा एवं संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे द्वारा प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से किया गया।
इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी नवनियुक्त महानगर उपाध्यक्ष आदर्श चौबे, अंकिता मिश्रा, अतुल उपाध्याय एवं आशुतोष श्रीवास्तव, महानगर महासचिव अश्वनी यादव, अनिल यादव (अधिवक्ता), उत्कर्ष पांडेय, मदन कन्नौजिया, संत कुमार गुप्ता, विशाल पांडेय, हिमांशु जायसवाल, महानगर संगठन महासचिव ईशांक चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिती यादव, महानगर सचिव मोइन रेहान, सूरज यादव, अनुज केशरी, पाचू साहनी, जय यादव, मो. आकिब, आयुष शर्मा, जमाल अहमद, आयुष पटेल, अफजल खान, एजाज अहमद, मो. साजिद, ईशान पटेल एवं मो. साहिल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


