आईबीएफ सेमिनार मे महिला उद्यमीयों का समागम।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के वोकेशनल सेक्टर के महाकुंभ इंडिया बिजनेस फोरम की बैठक मे उद्यमी महिलाओं की समागम देखने को मिला।
बैठक में मशहूर चिकित्सक डॉक्टर शालिनी टंडन, डॉक्टर स्मिता चंद्रा, शशि बाला शाह, डॉ शालिनी राणा ने अपने उद्बोधन से सभी को प्रभावित किया इस अवसर पर सीए रश्मि केशरवानी, आकांक्षा मिश्र, युक्ति गुप्ता, इंदु सिंह, कविता जुगनू ने बताया कि जिसको है अपने व्यापार/सेक्टर से प्यार, उसको पहले बनाना होगा एक अच्छा व्यवहार।
वक्ताओ ने बताया कि हर रिश्ते की नींव होता है अपनापन और प्यार, हम सभी मिलकर आज एक-दूसरे को जानें और अपने व्यापार को आगे बढ़ाए। होटल सिटी इन मे आयोजित इस शानदार सेमिनार में प्रेरणा सिंह, दिव्या अग्रवाल, रिचा दुबे, सीमा श्रीवास्तव, पल्लवी राजपूत, मोनीशा केसरी सहित अनेकों महिलाएं शामिल थी। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने किया।


