Kashi ka News. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

 अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा के नए सत्र 2026-27 की पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह महमूरगंज स्थित होटल संकल्प में संपन्न हुआ। समारोह मे सरोज तुलस्यान अध्यक्ष, प्रीति बाजोरिया सचिव, चंदन खेमका कोषाध्यक्ष एवं समता डीडवानिया प्रचार मंत्री पद पर शाखा की पूर्व अध्यक्षो ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराई। 

संचालन संस्था की अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल एवं संस्थापिका अध्यक्षा मधु तुलस्यान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ की गई। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति की देश की उन्नति में बहुत बड़ा योगदान है। संस्था की सचिव क्षमा अग्रवाल ने सत्र 2025--2026मे किये हुए कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। 

शाखा की सदस्यो ने विभिन्न वस्त्र धारण कर बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में अंताक्षरी का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। अंत में स्वादिष्ट चाट एवं स्वरुचि व्यंजन का लुफ्त उठाया। समारोह में संस्थापिका अध्यक्ष मधु तुलस्यान, नीतू मुरारका नैना, मीनू पोद्दार, उषा तुलस्यान, मीना अग्रवाल, कृष्णा चौधरी, किरण तुलस्यान सहित सभी सदस्य गण उपस्थित थी।