बाबाजी की फ्री पाठशाला में मेधावी छात्र हुए सम्मानित
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। बाबाजी की फ्री पाठशाला इंदिरा नगर कॉलोनी, चितईपुर में पुरस्कार वितरण व छात्र सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। पाठशाला के संचालक राजीव टंडन ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव मनाया गया जिसमें मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया साथ ही आर्यन मिश्रा, कक्षा 6, 88%, तेजस्विनी पटेल, कक्षा 8, 89% व जिया सैनी, कक्षा8, 92% ने अपनी-अपनी कक्षाओं में सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है उन्हें नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित व सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शम्मी खत्री, महामंत्री खत्री हितकारिणी सभा एवं विशिष्ट अतिथि अंजना श्रीवास्तव, किरण संस्था में दिव्यांग छात्रों की अध्यापिका व कोऑर्डिनेटर को भी अंग वस्त्र प्रदान करके सम्मान पाठशाला के संचालक राजीव टण्डन द्वारा किया गया। इस पाठशाला के जिन 12 बच्चों ने राम कथा मंदाकिनी शोभा यात्रा में भाग लिया था उन्हें भी प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को लेखन सामग्री, चिप्स, नमकीन व शीतल पेय भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पुष्प कला झा समाज सेविका, भारत विकास परिषद विश्वेश्वरैया शाखा के पूर्व अध्यक्ष पी के राय, प्रदीप गर्ग, सचिव पंकज श्रीवास्तव, प्रतीक्षा श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अमरनाथ, आदित्य सोनी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रीमती आरती टण्डन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाध्यापिका ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। अंत में सुर साम्राज्ञी आशा भोसले की सम्मान मे 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।


