‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान बनीं गोमती जोन की डीसीपी।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक फेरबदल में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। अपनी बेखौफ कार्यप्रणाली और जनता के प्रति संवेदनशीलता के लिए मशहूर आईपीएस नीतू काद्दयान को पदोन्नत करते हुए डीसीपी (DCP) गोमती जोन की कमान सौंपी गई है।
मालूम हो नीतू काद्दयान ने वरुणा जोन में बतौर एडीसीपी रहते हुए जो मानक स्थापित किए, उसकी चर्चा आज पूरे वाराणसी में है। स्थानीय लोगों के बीच वह 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर हैं।
वरुणा जोन में किसी भी बड़ी वारदात के बाद जैसे ही नीतू काद्दयान की एंट्री होती थी, अपराधी या तो खुद सरेंडर कर देते थे या कुछ ही घंटों में सलाखों के पीछे होते थे। अपराधियों के लिए पत्थर जैसी सख्त दिखने वाली यह अधिकारी पीड़ितों और फरियादियों के लिए हमेशा मददगार साबित हुईं। उनके सरल और नेक स्वभाव ने उन्हें आम जनता के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया। गोमती जोन के डीसीपी का पद संभालने के बाद अब यह माना जा रहा है कि इस इलाके में मनबढ़ों और पेशेवर अपराधियों की खैर नहीं होगी। नीतू काद्दयान की कार्यशैली को देखते हुए जनता को उम्मीद है कि अब गोमती जोन की सुरक्षा व्यवस्था और भी चाक-चौबंद होगी।


