Kashi ka News. व्यापार मंडल ने चौक थाना अध्यक्ष दिलीप मिश्रा को किया सम्मानित।

 व्यापार मंडल ने चौक थाना अध्यक्ष दिलीप मिश्रा को किया सम्मानित।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति एवं युवा मंच के पदाधिकारियों ने आज चौक थाने पहुंचकर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए अंगवस्त्रम एवं बुके भेंट कर पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। 

समिति के सदस्यों ने बताया कि युवा व्यापारी सिद्धार्थ गुप्ता के साथ मारपीट के आरोपी के विरुद्ध शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की। आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय से आरोपी की जमानत खारिज हो गई। इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की व्यापारियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। 

उक्त अवसर पर महानगर उद्योग व्यापार समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नारायण खेमका, महामंत्री अशोक जायसवाल, उपाध्यक्ष रजनीश कनौजिया, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, युवा मंच अध्यक्ष सुजीत गुप्ता, महामंत्री देवांश चौबे, सूरज अग्रहरि, आनंद अग्रहरि सहित व्यापारीगण उपस्थित रहें।