Kashi ka News. हनुमान ध्वजा महोत्सव मे कलाकारों ने दी संगीतमय प्रस्तुति।

हनुमान ध्वजा महोत्सव मे कलाकारों ने दी संगीतमय प्रस्तुति।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 
वाराणसी। श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी चौदहवें दिन धर्म संघ में क्षेत्र पालेश्वर महादेव मंदिर में संस्था के संस्थापक कौशल शर्मा व कार्यक्रम संयोजक यतींद्र कथूरिया ने अभिषेक किया। तत्पश्चात हनुमान जी महाराज की आरती उतारी गई और भक्तों को ध्वजा देकर यात्रा की शुभारंभ की। यात्रा रविंद्र पुरी, दुर्गाकुंड, त्रिदेव मंदिर से संकट मोचन मंदिर पहुंचकर प्रभु के चरणों में ध्वजा अर्पण किया गया। यात्रा में आगे हनुमान ध्वजा और वाहन रथ पर बाबा संकट मोचन का तैलिंग चित्र को गुलाब व रंग बिरंगे फूलों से दिव्य सजाया गया था, पीछे महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे हनुमान ध्वजा लिए भक्त भजन गाते हुए चल रहे थे। 
लहर लहर लहराई रे हनुमान ध्वजा लहराई रे आदि भजनों की प्रस्तुती की गई। श्री हनुमान भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा रवींद्र पुरी में प्रभु की आरती उतारी तथा भक्तों पर पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर मे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण हुआ। सायंकाल शास्त्री गायन डॉ रुचि मिश्रा, त्रिजा जालान, अमूल्य महेशी आना महेशी, सरोज वादन पंडित अंशुमन महाराज और भरतनाट्यम, कत्थक नृत्य मे राहुल मुखर्जी, डॉ दिव्या श्रीवास्तव, शिवानी मिश्रा, बाल कलाकार सान्वी सेठिया ने प्रस्तुति दी और एंकरिंग रीति सान्याल की। 
संस्था द्वारा सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौशल शर्मा, विश्वनाथ पोद्दार, कृष्ण भोपाल तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, गोकुल शर्मा, लोकेश अग्रवाल, कृष्ण कुमार काबरा, यदु देव अग्रवाल, सिद्धार्थ कपूर, प्रकाश थानेवाल आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।