अंतरराष्ट्री खिलाडी खुशी सिंह 'काशी गौरव सम्मान' से सम्मानित।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। समाचार पत्र परफेक्ट मिशन के 12वीं स्थापना दिवस पर केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ के अतिशा हाँल मे आयोजित सम्मान समारोह में काशी की बेटी अंतरराष्ट्रीय खिलाडी खुशी सिंह को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संस्था द्वारा "काशी गौरव सम्मान 2026" से सम्मानित किया गया। परफेक्ट मिशन के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने बताया कि स्थापना दिवस पर प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को काशी गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी सिंह ने काशी गौरव सम्मान के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।
ज्ञातव्य हो कि अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी खुशी सिंह को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक मैडल विजेता के साथ ही अनेको सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित की जा चुकी है। बेटी खुशी सिंह को काशी गौरव सम्मान मिलने से पिता तेज बहादुर सिंह गौरवांवित है।


