Kashi ka News. कबीर जन्मस्थली सुंदरीकरण का पीएम ने किया लोकार्पण।

 कबीर जन्मस्थली सुंदरीकरण का पीएम ने किया लोकार्पण।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को कई सौगात बांटा जिसके तहत 6332 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है, जिसमें संत कबीर प्राकट्य स्थल लहरतारा की सुंदरीकरण योजना का भी लोकार्पण प्रधानमंत्री ने किया।

संत कबीर प्राकट्य स्थली की विकास पर्यटन विभाग से 653.39 लाख की योजना का लोकार्पण किया गया, इसके अंतर्गत संत कबीर के मूल प्राकट्य स्थल के जीर्णोद्धार गेट का निर्माण, सत्संग हॉल का जीर्णोद्धार, तालाब के किनारे पाथवे का निर्माण एवं परिसर को पूर्ण रूप से सुंदरीकरण किया गया है एवं लाल पत्थर चुनार के नक्काशीदार रेलिंग के द्वारा सुसज्जित के साथ ही साथ पार्किंग क्षेत्र का भी सुंदरीकरण किया गया है। सद्गुरू कबीर महाराज के जीवन से संबंधित पेंटिंग एवं उनके दोहों को दिवारों पर उकेरने साथ ही पूरे परिसर में कबीर की वाणी गूंजे इसके लिए ध्वनि यंत्र लगाया गया है। यात्रियों को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। जिसके कारण संत कबीर प्रकाट्य स्थल में आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।

कबीर प्रकटय स्थल के महंत गोविंद दास शास्त्री ने बताया कि आने वाले समय में इस स्थल को और भी सुंदर बनाने की योजना है, पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाएगा जिससे लहरतारा क्षेत्र पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बनेगा और क्षेत्र के निवासियों को भी रोजगार की अपार संभावनाएं भी विकसित होगा। महंत जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।