श्री शिवमहापुराण कथा श्रवण कर श्रद्धालुजन हुए भावविभोर।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। नाटी इमली स्थित रुद्रा मुकुंद विलास परिसर मे आयोजित सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा आयोजन के चौथें दिवस के कथा मे वृंदावन से पधारी प्रसिद्ध कथावाचिका देवी कृष्ण प्रिया के मुखारविंद से भगवान श्री गणेश के प्रकाट्य की कथा सुनकर सभी श्रद्धालुजन आनंदित होकर झूम उठे।
कथा के पूर्व जजमान राधेश्याम गुप्ता, संदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, मोहित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रवि अग्रवाल, रत्नेश जायसवाल एवं हरिशंकर अग्रहरि सपरिवार आचार्य दिनेश शास्त्री के आचार्यात्व मे परिसर में विराजमान हनुमान जी एवं भगवान शिव-पार्वती व गणेश एवं व्यास पीठ का पूजन और आरती किया। कथा स्थल पर शहर दक्षिणी विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने भी कथा श्रवण कर कृष्ण प्रिया का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर जजमान राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु विगत चार वर्षों से निरंतर कथा का आयोजन होता रहा है।कथा स्थल पर रूप से सुधीर गुप्ता, बंदना गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, पारुल अग्रवाल, आरती अग्रवाल, प्रियंका अग्रहरि, उपासना अग्रवाल, श्रद्धा गुप्ता, पूजा जायसवाल, श्वेता गुप्ता जजमान परिवारजन सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।


