वाराणसीः होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रो पर पहुंचे परीक्षार्थी।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा-2025 का आज दूसरा दिन है। वाराणसी के 48 सेंटर पर एक लाख 20 हजार 672 परीक्षार्थी तीन दिनों में परीक्षा देंगे।
परीक्षा के पहले दिन रजिस्टर्ड 40,223 परीक्षर्थियों में से 8,977 ने परीक्षा छोड़ दी। आज भी सेंटरों पर सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। सुबह 8 बजे से ही छात्रों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश दिया जा रहा है।
इसके पहले सख्त चेकिंग की जा रही है। साथ ही अंदर बायोमैट्रिक जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिला रहा है। वहीं पूरे केंद्र की सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जा रही है। पहले दिन वाराणसी में गाजीपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें कई परीक्षार्थी ऐसे भी थे जो बीए-बीएड के बाद होमगार्ड की परीक्षा देने आये थे क्योंकि उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है।


