कॉलेज प्रबंधन द्वारा हजारों छात्राओं में कैप वितरण।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भीषण गर्मी को देखते हुए वाराणसी के एक काँलेज द्वारा एक सराहनीय पहल सामने आई है। विकास इंटर कॉलेज के प्रबंधन द्वारा स्कूल की छात्राओं को धूप से बचाने के लिए विकास इंटर कॉलेज ने भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को एक 1000 से अधिक छात्राओं को सफेद टोपी वितरित की गई।
इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ ए के सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्राएं दूर-दराज़ इलाकों से पढ़ाई के लिए कॉलेज आती हैं। ऐसे में तेज धूप और गर्मी उनके लिए परेशानी का कारण बनती है। इसी को ध्यान में रखते हुए काँलेज की ओर से यह कदम उठाया गया है, ताकि सभी छात्राओं को आने-जाने में राहत मिल सके। इस पहल से जहां सभी छात्राएं प्रसन्न दिखी वहीं उनके अभिभावकों ने इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा किया।


