Kashi ka News. भारत सुरक्षा परिषद द्वारा आईएए पदाधिकारी का हुआ सम्मान।

 भारत सुरक्षा परिषद द्वारा आईएए पदाधिकारी का हुआ सम्मान।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भारत सुरक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने इण्डियन एडवोकेट एसोसिएशन (आईएए) के निर्वाचित प्रबंधकारिणी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ अरविंद गाँधी एडवोकेट, केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारक नाथ गांगुली, केंद्रीय महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता एडवोकेट, केंद्रीय मंत्री राजन कुमार राय एडवोकेट, केंद्रीय संयुक्त मंत्री द्वय पवन कुमार विश्वकर्मा एडवोकेट, अखिलेश कुमार एडवोकेट, केंद्रीय कोषाध्यक्ष राज कुमार यादव एडवोकेट, 

केंद्रीय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यगण डॉ सुल्तान खान एडवोकेट, बलदाऊ एडवोकेट, आजीवन सदस्य ज्ञानेंद्र नाथ शर्मा सहित प्रमुख समाजसेवी इलियास खान, चिन्मय चटर्जी, बासुदेव "बासु" तथा पेंटिंग कला के लिए प्रोत्साहन स्वरूप सीएच एस के कक्षा 7 की छात्रा कुमारी श्रद्धा धरनी सहित अधिवक्ताओं का मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार सिंह, विश्व हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत सुरक्षा परिषद के केंद्रीय प्रबंधकारिणी समिति के संरक्षक वरिष्ठ चिकित्सक एवं सिंह मेडिकल एंड सर्जिकल सेंटर के प्रबंध निदेशक डा.अशोक कुमार सिंह एवं भारत सुरक्षा परिषद, प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र प्रताप सिंह (निवर्तमान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रशासन, भदोही), उपाध्यक्ष डॉ विजय प्रताप सिंह (वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट), मुख्य सचिव डॉ सुल्तान खान ने संयुक्त रूप से पराड़कर स्मृति भवन में सम्मानित किया। 

अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष डॉ अरविंद गांधी, संचालन डॉ जमीरुल इस्लाम पूर्व चिकित्सा अधिकारीने किया। इस अवसर पर पर प्रमुख रूप से डॉ सविता पूनम, राजकुमार सिंह, डॉ एस एस गांगुली, सोनी चक्रवाल, डॉ सतीश चंद्र धरनी सहित परिषद के पदाधिकारी, सदस्यगण व अधिवक्तागण मौजूद थे।