स्वस्थ शरीर निरोगी काया जीने का अंदाज बदल दे-ऋतु जैन
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। श्री गणपति अक्स फाउंडेशन द्वारा एक नई पहल कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क जागरूकता स्वास्थ्य चर्चा का आयोजन मड़ुआडीह स्थित नंद विराट पैराडाइज के समीप एक सभागार मे किया गया।
इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष ऋतु जैन ने बताया कि निःशुल्क जागरूकता स्वास्थ्य चर्चा मे "स्वस्थ शरीर निरोगी काया, जीने का अंदाज़ बदल दे" कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ श्रुति उपाध्याय प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने दीप प्रज्वलन कर किया। संस्था की वरिष्ठ सदस्या नीति कपूर ने डॉ श्रुति उपाध्याय को अंगवस्त्र पहनाकर तुलसी का पौधा भेंट किया। डॉ श्रुति उपाध्याय ने स्त्री रोग संबंधित ब्रेस्ट कैंसर, मेनोपॉज, लिकोरिया आदि विमारियों के बारे में जानकारी तथा सरल उपाय द्वारा उसका उपचार भी बताया।
स्वास्थ्य संबंधित प्रश्नो का उत्तर देकर सभी को संतुष्ट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिल्पी सेठ, इंदु उपाध्याय, उर्मिला गुप्ता, चेतना गुप्ता, रीता कपूर, प्रियंका गुप्ता, संगीता कपूर, हनी बरनवाल, शची गुप्ता आदि संस्था की सदस्यागण मौजूद थी। संस्था जागो और जगाओ की अलख जगाते हुए निस्वार्थ सेवा भाव से इसी श्रृंखला में पुनः अगले कार्यक्रम का आयोजन करेगी।


