चंद्रा साहित्य परिषद ने पद्मश्री डॉ मंगला कपूर को किया सम्मानित।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। साहित्यिक संस्था काशी काव्य संगम बरेका, काशी की प्रतिष्ठित साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) द्वारा बरेका सभागार में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अदम्य साहस के लिए पदमश्री संगीत शिक्षिका डॉक्टर मंगल कपूर को चंद्रा साहित्य परिषद ट्रस्ट द्वारा माता सावित्रीबाई फुले सम्मान से अलंकृत किया गया। सर्व विदित है कि 12 साल की उम्र में एसिड अटैक, 36 सर्जरी और पद्मश्री 2026 तक के सफर में इनके संघर्षमय जीवन एवं दर्द भरी कहानी करोड़ों बेटियों के लिये प्रेरणा श्रोत बनी।
इस मौके पर डॉक्टर मंगल कपूर ने कहा कि चंद्रा साहित्य परिषद द्वारा इस सम्मान के लिए बहुत-बहुत आभार है तथा साहित्यकारों के प्रति समर्पण भाव, सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए एक ऐतिहासिक संदेश दिया है। संस्था के अध्यक्ष इंजि0 राम नरेश 'नरेश' ने कहा कि हमारी संस्था पदम श्री डॉक्टर मंगलकारी को सम्मान देकर गौरवांवित है।
समारोह में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि डॉ श्रद्धा नंद, हीरा लाल मिश्र मधुकर, धर्मेंद्र गुप्त साहिल, जगदीश पंथी, सूर्य प्रकाश मिश्रा, परम हंस तिवारी, डॉ नसीमा निशा, डॉ करुणा सिंह, मो. अखलाक, आलोक बेताब, नुसरत जहाँ, महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार, संतोष प्रीत, आनंद कृष्ण मासूम, मधुलिका राय, अत्रि भारद्वाज, डॉ प्रताप शंकर दूबे, कंचन चतुर्वेदी, केशव शरण, डॉ कैलाश सिंह विकास, डॉ सुभाष चंद्रा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।


