Kashi ka News. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन विदिशा शाखा द्वारा रक्तदान शिविर।

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन विदिशा शाखा द्वारा रक्तदान शिविर।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। रविवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, विदिशा शाखा वाराणसी द्वारा लहुराबीर आईएमए बिल्डिंग ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में रक्तदान प्रमुख सुनीता जिंदल ने सक्रिय भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में सरिता तुलस्यान इस कार्यक्रम की संयोजिका रहीं। जिसमें 20 से 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। प्रमुख रक्तदाताओं में अभिनव खेमका, निधि खेमका, कविता तुलसियान, क्षमा अग्रवाल, नैना अग्रवाल, प्रतिमा सिंह, सुनीताराजेश अग्रवाल सुनीता कन्दोईआदि शामिल रहे। आयोजन पूर्ण रूप से सफल रहा। रक्तदाताओं को जूस एवं फल वितरित किए गए तथा उपस्थित सभी सदस्यों को अल्पाहार दिया गया।

इस अवसर पर शाखा की संस्थापिका अध्यक्ष मधु तुलस्यान, अध्यक्ष सरोज तुलस्यान, सचिव प्रीति बाजोरिया, कोषाध्यक्ष चंदन खेमका एवं अन्य सदस्याएं शशि तुलस्यान, मनीषा खेमका, किरण तुलस्यान, संध्या अग्रवाल, क्षमा अग्रवाल, सुनीता कन्दोई, नैना अग्रवाल, सारिका प्रकाश इत्यादि उपस्थित रहीं।